{"_id":"67abb19097466d339a05a120","slug":"case-of-death-of-teenage-girl-cleaner-was-driving-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1073757-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी की मौत का मामला, क्लीनर चला रहा था डाला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी की मौत का मामला, क्लीनर चला रहा था डाला, गिरफ्तार
Wed, 12 Feb 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की मौत का मामला, क्लीनर चला रहा था डाला, गिरफ्तार
लखनऊ। आशियाना में रविवार को हुए सड़क हादसे में बंगाली गांव निवासी सुहाना (13) की मौत के मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है कि डाला क्लीनर चला रहा था। आरोपी के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी क्लीनर देहरादून के रायवाला में हरिपुर गांव निवासी राहुल दुबे है। आरोपी इस समय आलमबाग के सुजानपुरा में रह रहा है। सुहाना के चाचा ने क्लीनर व चालक राहुल पर केस दर्ज कराया था। जांच के दौरान चालक राहुल की घटना में संलिप्तता नहीं पाई गई थी। ऐसे में उसका नाम मुकदमे से हटा दिया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार दोपहर में सुहाना घर से दवा लेने निकली थी। तभी पावर हाउस चौराहे के पास तेज रफ्तार डाला की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई थी।