{"_id":"691397d1b6ec7d575f0b56b3","slug":"case-of-culpable-homicide-against-younger-brother-and-his-wife-lucknow-news-c-13-lko1070-1466584-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छोटे भाई व उसकी पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छोटे भाई व उसकी पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर की रुस्तम विहार कॉलोनी में सोमवार सुबह बिजली बिल को लेकर हुए झगड़े में राकेश (40) की मौत के मामले में छोटे भाई धर्मवीर व उसकी पत्नी नीलम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने धर्मवीर को गिरफ्तार भी कर लिया है।
एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि धर्मवीर ई रिक्शा चलाता है, जिसे घर पर ही चार्ज करता है। बिजली का बिल करीब 10 हजार रुपये आने पर राकेश ने उसे कुछ ज्यादा पैसे जमा करने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। धर्मवीर और नीलम ने राकेश से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की। धर्मवीर ने राकेश के सीने पर लात मार दी थी, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और फिर उनकी जान चली गई।
राकेश के भाई जितेंद्र ने मंगलवार को धर्मवीर और नीलम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट व गाली-गलौज करने का केस दर्ज कराया। एसीपी ने बताया कि धर्मवीर को गिरफ्तार कर नीलम की भूमिका की जांच की जा रही है।