{"_id":"6065fdb3e3376c67801551cc","slug":"case-of-cheating-crores-suspended-assistant-review-officer-umesh-mishra-surrenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की ठगी का मामला : निलंबित सहायक समीक्षा अधिकारी उमेश मिश्र ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की ठगी का मामला : निलंबित सहायक समीक्षा अधिकारी उमेश मिश्र ने किया सरेंडर
Thu, 01 Apr 2021 10:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
पशुपालन विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर इंदौर के एक व्यापारी से करोड़ों रुपये ठगने और भ्रष्टाचार में शामिल रहे निलंबित सहायक समीक्षा अधिकारी उमेश कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश संदीप गुप्ता ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। इससे पहले आरोपी उमेश ने कोर्ट में हाजिर होकर आत्मसमर्पण की अर्जी दी। इस पर कोर्ट ने आरोपी को अभिरक्षा में लेने और जेल भेजने का आदेश दिया। गौरतलब है कि इस मामले में आरोपी उमेश काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। इस पर कोर्ट ने 17 मार्च को आरोपी को फरार घोषित किया था।