फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of burning of girl student in Shahjahanpur: condition of student admitted in civil hospital stable, student told

शाहजहांपुर में छात्रा को जलाने का मामला: सिविल अस्पताल में भर्ती छात्रा के लिए पांच दिन अहम, पीड़िता ने बताई आपबीती

Wed, 24 Feb 2021 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Feb 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Case of burning of girl student in Shahjahanpur: condition of student admitted in civil hospital stable, student told
सांकेतिक तस्वीर
सिविल अस्पताल में भर्ती शाहजहांपुर की छात्रा की हालत बुधावार को भी स्थिर बनी रही। अभी वह कुछ बातचीत ढंग से नहीं कर पा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा के लिए अभी पांच दिन अहम हैं। डॉक्टर व स्टॉफ लगातार उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं छात्रा को ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि छात्रा अभी कुछ ढंग से बोल नहीं पा रही है। बुधवार को उसकी मां के जरिए बातचीत कराने की कोशिश की गई तो वह कुछ बोलने के बाद शांत हो गई। बताया छात्रा की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। उसके लिए पांच दिन अभी अहम है। छात्रा को संक्रमण से बचाने के लिए बाहर से आ रहे रिश्तेदारों से मिलने से भी रोका जा रहा है। वहीं डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ लगातार उसकी सेहत पर नजर बनाए रखने संग दवाएं जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन


नेता-कार्यकता घुसे बर्न यूनिट में
शाहजहांपुर से आए सपा के कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता बुधवार दोपहर पीड़ित छात्रा से मिलने से बर्न यूनिट में घुस गए। यह देख वहां पर मौजूद स्टाफ ने रोकने की कोशिश किया। छात्रा की सुरक्षा में लगी महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें किसी तरह अंदर जाने से रोका। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझाकर उन्हें वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने बुआ से बताई आपबीती
शाहजहांपुर में छात्रा को जलाने के मामले में उसने दिल्ली में रहने वाली बुआ से आपबीती बताई। छात्रा ने बताया कि जिस दिन घटना हुई उस दिन प्रैक्टिकल देने गई थी। उसकी सहेली उसे फोटो कॉपी कराने के बहाने ले गई। छात्रा अपनी फ्रेंड के पीछे चली गई लेकिन रास्ते में ही उसकी फ्रेंड गायब हो गई। अचानक तीन लड़के छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर सुनसान इलाके में उठा ले जाते है।  पीड़िता ने अपनी बुआ को बताया कि उसकी फ्रेंड का रिश्तेदार व दो अन्य ने उससे गन्ने के खेत मे रेप करने की कोशिश की। छात्रा के विरोध कारण रेप नहीं कर सके। उसके बाद पेट्रोल जिंदा जलाने की कोशिश की। किसी तरह पीड़ित छात्रा ने खेत मे लोट लोट कर आग बुझाई। उसके बाद फिर बेहोश हो गई जब होश आया तो किसी तरह सड़क किनारे पहुंच कर मदद की गुहार लगाई।


अखिलेश ने पीड़ित छात्रा को दी एक लाख की मदद
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी कोष से शाहजहांपुर की पीड़ित छात्रा के  तत्काल इलाज के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। सपा अध्यक्ष यादव ने शासन से पीड़िता को जलाने का दुस्साहस करने वालों को दंडित करने की मांग की है। पीड़िता को लखनऊ के सिविल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed