{"_id":"689ba2efc631f87f3c060d25","slug":"case-of-abetment-to-suicide-against-wife-and-six-others-lucknow-news-c-13-knp1050-1335288-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी व छह अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी व छह अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
Wed, 13 Aug 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के प्रीतीनगर निवासी अभिषेक गुप्ता की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने सोमवार को उनकी पत्नी शालू व छह अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई अभिषेक के पिता राम सरन की शिकायत पर की है।
दर्ज एफआईआर के मुताबिक राम सरन के बेटे अभिषेक का बीकेटी के साढ़ामऊ निवासी शालू गुप्ता से प्रेम प्रसंग था। बीते जुलाई में रामसरन से बेटे ने बताया कि चंद्रिका देवी मंदिर में उनकी शादी शालू से हो चुकी है। तब से शालू मायके में रह रही है। राम सरन का आरोप है जब उन्होंने लड़की के पिता लल्लन से बात कर शालू की विदाई की बात कही तो वह टरकाते रहे। इस बर्ताव के कारण अभिषेक डिप्रेशन में रहने लगा। 10 अगस्त को अभिषेक को पता चला कि शालू किसी और से बात करती है। रामसरन का आरोप है कि जब बेटे ने उसी दिन बहू से बात करनी चाही तो उसने व उसके घरवालों ने उससे गाली गलौज और धमकी दी। आरोप है कि इस बात से आहत होकर उसी शाम करीब 6:30 बजे बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रामसरन के मुताबिक जब घटना की जानकारी शालू को दी गई तो उसके बाद से उसने व उसके घरवालों ने मोबाइल बंद कर लिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक शालू, बुआ सोनी, मां, पिता लल्लन, मामा संजय, छोटे मामा हर्षित व मामी पर केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।