फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed the one who made indecent remarks against the chief minister

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर केस

Sat, 02 Jul 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed the one who made indecent remarks against the chief minister
सीएम पर टिप्पणी करने के मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी पर अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश-112 मुख्यालय में सोशल मीडिया सेल के ऑपरेशन कमांडर निरीक्षक सुभाष कुमार के मुताबिक, 22 जून को रात करीब सवा नौ यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया डेस्क पर ट्विटर के जरिये सुनील प्रजापति नाम के अकाउंट होल्डर ने एक ट्वीट किया।
ट्वीट में अमित कुमार ने मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। अभद्र टिप्पणी का स्क्रीन शॉट यूपी-112 के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया।
विज्ञापन

इसका संज्ञान लेकर सोशल मीडिया सेल ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष से टप्पेबाजी
सरोजनी नगर। प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष मो. अलीम खान शुक्रवार को टप्पेबाजी का शिकार हो गए। सरोजनीनगर के बाग नंबर-2 में रहने वाले मो. अलीम खान के मुताबिक, शुक्रवार को कार से कानपुर रोड स्थित हाइडिल चौराहे गए थे। गाड़ी खड़ी कर जैसे ही फूल लेने गए, तभी किसी व्यक्ति ने बोनट पर संदिग्ध चिपचिपा पदार्थ डाल दिया। अलीम का कहना है कि वापस आकर गाड़ी में बैठे तो घुटन महसूस होने लगी। इस पर गाड़ी से उतरे और बोनट खोल कर देखने लगे। इस बीच किसी ने कार का दरवाजा खोल कर लैपटॉप, डेढ़ लाख रुपये और बैग में रखे जरूरी कागजात पार कर दिए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से टप्पेबाजों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed