फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed for tricking into conversion in prayer meeting

Lucknow News: प्रार्थना सभा में धर्मांतरण के लिए बरगलाने पर मुकदमा दर्ज

Mon, 03 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Case filed for tricking into conversion in prayer meeting
एसडीएम इकाैना को ज्ञापन देने पहुंचे कन्हैया कसाैंधन व अन्य।
इकौना (श्रावस्ती)।
विज्ञापन

मिशनरियों के मिशन मुस्लिम को श्रावस्ती में करारा छटका लगा है। भगवानपुर बनकट के मजरा लोन पुरवा में रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित कर लोगों को धर्मांतरण के लिए बरगलाने पर इकौना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मुख्य आरोपी हरि सिंह घर छोड़कर भाग गया है। शुरुआती जांच में उसके पंजाब के मिशनरियों से जुड़ाव सामने आए हैं। उसका परिवार पंजाब से ही जुड़ा है।
पुलिस के अनुसार लोन पुरवा निवासी हरि सिंह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रार्थना सभा में जुटाता था। उन्हें ईसाई धर्मग्रंथ पढ़ने के लिए प्रेरित करता था। बताता था कि इससे जीवन में व्यापक बदलाव आएगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और रोगों व समस्याओं का खात्मा होगा। इकौना थाने के उप निरीक्षक अफजल सलीम खान जांच के लिए मौके पर पहुंचे तो आरोपी हरि सिंह मौके से भाग निकला। इकौना पुलिस ने एसआई की तहरीर पर सोमवार देर शाम हरि सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि जांच के लिए एएसपी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में सीओ, एलआईयू व स्थानीय पुलिस टीम गठित की गई है। इसमें शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। धर्मांतरण में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भगवानपुर बनकट के मजरा लोन पुरवा में रविवार को हुई प्रार्थना सभा के बाद हिंदू संगठनों में गुस्सा है। बुधवार को विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक कन्हैया कसौधन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम इकौना ओम प्रकाश को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि भगवानपुर बनकट में ईसाई मिशनरियों के संरक्षण में हरि सिंह बीते कई माह से आर्थिक रूप से कमजोर व अशिक्षित लोगों को बरगला रहा है। चरणबद्ध तरीके से झाड़ फूंक के नाम पर आस्था में बदलाव करते हुए पूजा पद्धति बदलवा रहा है। इसके लिए वह प्रत्येक रविवार को अपने आवास पर प्रार्थना सभा का आयोजन करता है। ज्ञापन देने वालों में विहिप के जिला प्रभारी अजय जायसवाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed