फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed for clash between kr vishwas and cong politician

मारपीट मामले में कुमार विश्वास पर केस दर्ज

Sun, 23 Feb 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Sun, 23 Feb 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
case filed for clash between kr vishwas and cong politician

‘आप’ नेता डॉ. कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी के बीच शुक्रवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने ‘आप’ कार्यकर्ता की तहरीर पर कांग्रेस नेता समेत 16 और कांग्रेस नेता की तहरीर पर ‘आप’ नेता समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एक अन्य ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने ‘आप’ नेता के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की।

‘आप’ नेता डॉ. कुमार विश्वास के अमेठी में ‘झाडू लगाओ, बेईमान भगाओ’ कार्यक्रम के तीसरे दिन त्रिसुंडी गांव में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी से मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन


घटना से नाराज ‘आप’ नेता ने समर्थकों के साथ हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन किया। देर रात पुलिस ने अमेठी निवासी ‘आप’ कार्यकर्ता अब्दुल रऊफ की तहरीर पर कांग्रेस नेता व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना जब शनिवार सुबह कांग्रेस नेता को हुई तो वे भी पीपरपुर थाने पहुंचे और ‘आप’ नेता डॉ. कुमार विश्वास व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

इसी मामले में त्रिसुंडी गांव निवासी मोहम्मद जाबिर की तहरीर पर भी ‘आप’ नेता डॉ. कुमार विश्वास के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शनिवार दोपहर बाद पौने एक बजे ‘आप’ नेता कुमार विश्वास समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने एसओ एसएम यादव से दर्ज की गई रिपोर्ट की नकल मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed