फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against six for killing a jawan's father in Sangrampur in Amethi.

सैनिक के पिता की पीट-पीटकर हत्या, जवान बोला-'पिता को नहीं बचा सका, तो देश के लिए क्या करूंगा'

Thu, 23 Jul 2020 07:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jul 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six for killing a jawan's father in Sangrampur in Amethi.
शुकुलपुर गांव में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : amar ujala

अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में प्रौढ़ की हत्या के मामले में दो अधिवक्ता समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक के मझले पुत्र की तहरीर पर देर रात केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दूसरे दिन भी मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


पुराने जमीनी विवाद को लेकर संग्रामपुर थाने के शुकुलपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र (56) की उनके पड़ोसी परिवार के छह लोगों ने लाठी डंडों व लोहे की राड व पाइप आदि से मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद देर रात पुलिस ने राजेंद्र के मझले पुत्र सत्य प्रकाश मिश्र की तहरीर पर तीन सगे भाई अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ल, वागीश शुक्ल व अधिवक्ता चंद्रभान शुक्ल के अलावा अशोक शुक्ल के पुत्र गौरव शुक्ल, वागीश शुक्ल के पुत्र सत्यम शुक्ल व चंद्रभान शुक्ल के पुत्र सागर शुक्ल के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


सत्यप्रकाश की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि लाठी डंडों व लोहे की राड से लैस उपरोक्त हमलावर देर शाम उनके घर पर चढ़ आए और जान बचाकर घर में भागे उनके पिता की आंगन में पीट-पीट कर हत्या कर दी। देर रात दर्ज हुई प्राथमिकी के बाद पुलिस ने सत्यम के अलावा सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। घटना को लेकर उपजे आक्रोश को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। घटना के दूसरे दिन मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव गांव पहुंचा तो बिलख पड़ा परिवार

पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार दोपहर प्रौढ़ का शव गांव पहुंचा तो परिवार के साथ पूरा गांव बिलख पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक बेहद सीधा था। शव को थोड़ी देर घर पर रखने के बाद दाह संस्कार के लिए प्रयागराज निकल गए।

मृतक का एक बेटा सेना में
राजेंद्र प्रसाद के तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा बेटा वेद प्रकाश किसी शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है तो मझला बेटा सत्य प्रकाश अभिकर्ता का काम करता है। छोटा बेटा सूर्य प्रकाश सेना में है। घटना वाले दिन संयोग से तीनों बेटे व तीनों बहुएं घर पर थे। राजेंद्र की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।

अपने पिता की हत्या से आहत सूर्य प्रकाश ने कहा कि मैं पूरे देश की रक्षा करता हूं लेकिन अपने पिता को नहीं बचा सका। जब मैं अपने पिता को नहीं बचा सका तो देश के लिए क्या कर पाऊंगा? सूर्य प्रकाश ने आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। कहा कि अगर कार्रवाई न की गई तो मैं आत्मदाह कर लूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed