फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against owner and manager of Marino Water Park

Lucknow News: मरीनो वाटर पार्क के मालिक और प्रबंधक पर केस

Tue, 19 Aug 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against owner and manager of Marino Water Park
बख्शी का तालाब। सआदतगंज के लकड़मंडी निवासी सब्जी विक्रेता सनी राठौर की 10 मई को हुई मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर बीकेटी पुलिस ने मरीनो वाटर पार्क के मालिक व प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा किया है। सनी के पिता सूरज की ओर से दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक उनका बेटा दोस्तों के साथ चंद्रिका देवी मंदिर स्थित मरीनो वाटर पार्क गया था। शाम को उसकी स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सूरज का आरोप था कि घटना के दिन वाटर पार्क में स्टाफ के गोताखोर, सुरक्षा उपकरण और सुरक्षाकर्मी नहीं थे। इस कारण उनके बेटे की जान गई। पुलिस ने सनी के दोस्तों को हिरासत में लिया था, पर बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन


सूरज का आरोप है कि 12 मई को उन्होंने वाटर पार्क के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर दी, पर पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। 13 मई को जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई, जिसमें पुलिस सिर्फ खानापूर्ति की। इससे आहत सूरज ने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed