फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against nine people who extorted 78 lakh from retired AE in Lucknow in name of business partnership

UP News: रिटायर्ड एई से कारोबार में साझेदारी के नाम पर 78 लाख ऐंठे, सरकारी जमीन को बताई थी अपनी; नौ पर केस

Sat, 19 Jul 2025 07:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 07:52 PM IST
सार

लखनऊ में रिटायर्ड एई से कारोबार में साझेदारी के नाम पर 78 लाख ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सरकारी जमीन को अपनी बताई थी। मामले में नौ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against nine people who extorted 78 lakh from retired AE in Lucknow in name of business partnership
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के विराट खंड निवासी रिटायर्ड एई एसबी त्रिपाठी ने परिचित देवेश भट्ट व आठ अन्य पर जमीन के कारोबार में साझेदारी के नाम पर उनसे 78 लाख ऐंठने का आरोप लगाया है। डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर महानगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी और धमकाने की धारा में नौ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


एसबी त्रिपाठी मई 2023 में उप्र विकास प्राधिकरण से सहायक अभियंता के पद से रिटायर हुए हैं। उनके मुताबिक एक मार्च 2024 को परिचित देवेश देव भट्ट, रीता राय व महानगर चांदगंज निवासी अजय कुमार दीक्षित ने उनसे रिटायरमेंट फंड निवेश करने की बात कही। तीनों ने उन्हें महानगर में रहीम नगर चौराहे के पास स्थित एक लाख वर्ग फीट जमीन दिखाई। 
विज्ञापन


आरोपियों ने उनसे कहा कि जमीन का मालिक वजीरगंज निवासी अजहर सुल्तान है, जिसे 14 फरवरी 2024 को उन्होंने दो करोड़ रुपये एडवांस में दिए हैं। ठगों ने पीड़ित से कहा कि इसमें आप भी रिटायरमेंट फंड निवेश कर दें, हम जमीन खरीद कर आपको साझेदार बना देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों ने एई को जमीन संबंधी दस्तावेज दिए

झांसे में आए रिटायर्ड एई ने छह अप्रैल 2024 से 16 अप्रैल 2024 तक देवेश, रीता, अजय, मो. सिराज, अजहर सुल्तान, उसके बेटे अंकित ताराब सुल्तान, शाबाज सुल्तान, वसी हैदर आब्दी और शाजिदा जाफरी के खातों में 78 लाख ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने एई को जमीन संबंधी दस्तावेज दिए। 


पीड़ित ने जब दस्तावेजों की जांच तहसीलदार सदर व राजस्व निरीक्षक से कराई तो पता चला कि ठग जिस जमीन को अजहर सुल्तान की बता रहे थे, वह पॉलिटेक्निक की सरकारी भूमि है। पीड़ित ने जब आरोपियों से अपनी रकम मांगी तो वे धमकाने लगे। ऐसे में उन्होंने डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की। उनके आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की।

मानव तस्करी करने का भी आरोप

पीड़ित का आरोप है कि सभी ठग गिरोह बनाकर सरकारी जमीन को अपना बता कर ठगी करते हैं। आरोप है कि वे हथियार और मानव तस्करी भी करते हैं। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक जांच में मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed