फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against nine for misbehaving with police men in Balrampur.

बलरामपुर: जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने पर नौ के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 20 Nov 2020 08:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Nov 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against nine for misbehaving with police men in Balrampur.
police logo

बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के उपटहवा गांव में जान से मारने की धमकी व सरकारी कार्य में बाधा में पहुंचाने पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 25 वर्ष पहले पति के इलाज के लिए 3200 रुपये में जमीन गिरवी रखी गई और उसके बदले में 15 हजार रुपये कर्ज चुकता करने के बाद भी जमीन वापस न देने पर विवाद का मामला बताया जा रहा है। एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर ललिया थाने की पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एएसपी अरविंद मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि 19 नवंबर को ललिया थाना क्षेत्र के उपटहवा निवासिनी कोयला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी जमीन पर जबरन नल लगाया गया है। मना करने पर विपक्षियों ने मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ललिया थाने की पुलिस ने विपक्षियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया तभी रात करीब आठ बजे कोयला देवी ने फिर से लिखित तहरीर दिया कि कन्हैयालाल, चंद्र प्रकाश, मोनू मिश्र, अर्जुन प्रसाद, मन्ना, खुशबू, जनक दुलारी, पूर्णिमा व रेखा उर्फ कुन्नू लाठी डंडे व भाले से मारा पीटा और कपड़े फाड़ दिये। घर में घुसकर सामान की तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कोयला देवी व उनके पति दुर्गा प्रसाद को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि 25 साल पहले कोयला देवी ने अपने पति का इलाज कराने के लिए पड़ोसी चंद्र किशोर से 3200 रुपये में जमीन गिरवी रखकर कर्ज लिया था। 15 हजार रुपये कर्ज चुकता करने के बाद भी विपक्षी जमीन को नहीं छोड़ रहे थे। उसी जमीन पर नल लगाने के दौरान विवाद उत्पन्न हुआ।


मौके पर पहुंचे विवेचक एसआई कृष्णानंद पांडेय के साथ भी विपक्षियों ने अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। मोनू मिश्र सहित 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मोनू, कन्हैया, अर्जुन व चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी पांच की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed