{"_id":"66efd4c7d983f0b9040b4d42","slug":"case-filed-against-mp-awadhesh-prasad-son-ajit-prasad-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अगवा कर मारपीट के आरोप में सांसद अवधेश के पुत्र के खिलाफ केस दर्ज, उपचुनाव में हैं टिकट के दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अगवा कर मारपीट के आरोप में सांसद अवधेश के पुत्र के खिलाफ केस दर्ज, उपचुनाव में हैं टिकट के दावेदार
Sun, 22 Sep 2024 02:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:39 PM IST
सार
अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र के खिलाफ अगवा कर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अजीत प्रसाद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जमीन विवाद में युवक को अगवा करके मारपीट के मामले में पुलिस ने सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र और उपचुनाव में सपा से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के दावेदार अजीत प्रसाद समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दर्ज एफआईआर में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली निवासी रवि तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के अंकवारा निवासी शीतला प्रसाद की जमीन बेचने के एवज में उन्होंने एक लाख रुपये शीतला प्रसाद को दिए थे। यह जमीन उन्होंने सांसद के पुत्र अजीत प्रसाद और राजू यादव को बैनामा करवा दिया। एक लाख रुपये का चेक अजीत प्रसाद ने उन्हें दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
21 सितंबर को वह सिविल लाइन में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास खड़े थे। तभी सांसद पुत्र अजीत प्रसाद, सिपाही शशिकांत राय और राजू यादव पहुंचे और उन्हें गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया, उनसे मारपीट भी की और कुछ दूर ले जाकर उन्हें छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।