{"_id":"6385d518394dd201f83602da","slug":"case-filed-against-four-for-beating-sisters-for-dowary-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: सगी बहनों को ससुराल से पीटकर भगाया, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: सगी बहनों को ससुराल से पीटकर भगाया, चार के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 29 Nov 2022 03:17 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Nov 2022 03:17 PM IST
सार
बाराबंकी में दहेज के लिए दो सगी बहनों को पीटने और घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से भगा देने का मामला सामने आया है। पति समेत चार लोगों के खिलाफ जैदपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी लक्ष्मी वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2020 में शहर कोतवाली क्षेत्र के भट्ठा का पुरवा मजरे गदिया गांव में आनंद वर्मा के साथ उसकी शादी हुई थी।
लक्ष्मी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी पति के बड़े भाई उमेश वर्मा के साथ हुई है। आरोप लगाया कि दोनों बहनों को दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जाता रहा और बीते 13 अगस्त को कमरे में बंद करके पीटा गया।
विज्ञापन
चार लाख रुपये की मांग को लेकर दोनों बहनों को घर से भगा दिया गया। जैदपुर थाना प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि आनंद और उमेश समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।