फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against former SP MLA for taking money on the name of job.

Bahraich: सपा के पूर्व विधायक और उनके भाई पर धोखाधड़ी का मुकदमा, नौकरी के नाम पर रुपये लेने का आरोप

Mon, 01 May 2023 10:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 May 2023 10:47 PM IST
सार

सपा विधायक के खिलाफ नौकरी के बदले रुपये मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। सपा विधायक के खिलाफ एक सप्ताह में पयागपुर में यह तीसरा केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
case filed against former SP MLA for taking money on the name of job.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहराइच के पयागपुर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे मुकेश श्रीवास्तव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव और उनके भाई सपा से पयागपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्यासी बालेंद्र श्रीवास्तव पर 420 का मुकदमा दर्ज हुआ है। सपा विधायक के खिलाफ एक सप्ताह में पयागपुर में यह तीसरा केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर के मजरा बहलीमपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव व उनके भाई पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। बृजेश का आरोप है की पूर्व सपा विधायक के पास वह उनके बाबू लाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बाबू की नौकरी के लिए गया था। जहां उससे पूर्व विधायक ने 5 लाख रुपए की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने 35 बागियों को छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ड्यूटी से गैरहाजिर दो डॉक्टर बर्खास्त, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई कार्रवाई   


मामले पर तत्काल असमर्थता जताते हुए उसने 50 हजार रुपए दिए। उस समय पूर्व विधायक के भाई बालेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद थे लेकिन बाद में पता चला की इंस्टीट्यूट को सरकार ने अभी मान्यता ही नही दी है। जिसके बाद जब वह पैसा मांगने गया तो पूर्व विधायक ने जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया की पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव और उनके भाई बालेंद्र पर धोखाधडी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed