{"_id":"68dd9209ad0f7458f80caf8b","slug":"case-filed-against-finance-company-and-coaching-owner-lucknow-news-c-13-knp1050-1409718-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फाइनेंस कंपनी व कोचिंग के मालिक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फाइनेंस कंपनी व कोचिंग के मालिक पर केस
Thu, 02 Oct 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र की छात्रा ने बजाज फाइनेंस कंपनी और अनअकैडमी कोचिंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि उसने मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी के लिए अनअकैडमी जॉइन की थी और इसके लिए बजाज फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। आरोप है कि लोन रिकवरी एजेंसी के एजेंट आपत्तिजनक बातें और धमकी भरे फोन कर रहे हैं। इससे पीड़िता व उसका परिवार डिप्रेशन में है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता का कहना है कि 21 सितंबर को रिकवरी एजेंट ने फोन करके लोन माफ कराने के लिए आपत्तिजनक बातें कीं। विरोध करने पर गाली-गलौज की। आरोपी पीड़िता की चाची को भी गंदे और धमकी भरे मेसेज कर रहे हैं। इसके चलते पीड़िता गहरे अवसाद में चली गई। हालत बिगड़ने पर उसे कई दिनों तक मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहना पड़ा। पीड़िता ने बजाज फाइनेंस कंपनी के मालिक राजीव जैन, अनअकैडमी के मालिक सुमित जैन और रिकवरी एजेंसी व एजेंट के खिलाफ मड़ियांव थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।