{"_id":"5f0c1b335ef44568192850de","slug":"case-filed-against-doctor-of-kgmu-for-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू के चिकित्सक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज, पुलिस कर रही पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू के चिकित्सक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज, पुलिस कर रही पड़ताल
Mon, 13 Jul 2020 02:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Jul 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू के फार्माकोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक के खिलाफ जूनियर रेजिडेंट ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, फार्माकोलॉजी विभाग में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक शिक्षक डॉ. देवाशीष मुखर्जी पर उनकी जूनियर रेजिडेंट ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस मामले की पहले पीड़िता ने केजीएमयू प्रशासन से की थी। जिसकी जांच केजीएमयू की विशाखा कमेटी ने की थी। उसमें दोनों पक्षों का बयान दर्ज कराया गया था। इसमें आरोपी वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा था कि उसने छेड़छाड़ नहीं की थी बल्कि उसे शाबाशी दी थी। लेकिन जांच रिपोर्ट से जूनियर रेजिडेंट संतुष्ट नहीं हुई। इसके बाद उसने चौक थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच के बाद शनिवार देर रात छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन