फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against BJP MP Kirtivardhan Singh and SP candidate Shreya Verma.

Gonda: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में BJP सांसद कीर्तिवर्धन और सपा प्रत्याशी श्रेया पर केस दर्ज, छानबीन शुरू

Thu, 11 Apr 2024 01:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, मुजेहना/मसकनवा (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजेहना/मसकनवा (गोंडा) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Apr 2024 01:23 AM IST
सार

आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में भाजपा सांसद व सपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिले के धानेपुर और छपिया थाने में केस दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
Case filed against BJP MP Kirtivardhan Singh and SP candidate Shreya Verma.
भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में बुधवार को भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। गोंडा संसदीय सीट पर दोनों प्रत्याशी आमने-सामने मैदान में हैं। भाजपा व सपा उम्मीदवार पर बिना अनुमति जनसभा व विज्ञापन जारी करने का आरोप है। यह कार्रवाई जिले स्तर पर गठित मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति के निर्णय के आधार पर की गई है।

विज्ञापन


फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तीन अप्रैल दोपहर ढाई बजे बिना अनुमति के भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह ने मसकनवा फार्म हाउस पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक की। शिकायत के आधार पर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेकर एफआईआर के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि कीर्तिवर्धन सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वहीं एफएसटी प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद आलम ने सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, सात अप्रैल को मेहनौन विधानसभा के ग्राम राजापुर रेतवागाड़ा में बिना अनुमति के जनसभा की गई। इसके लिए मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से अनुमति नहीं ली गई। यह सीधे तौर पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। डॉ. जावेद ने बताया कि धानेपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जनसभा से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप पर आप भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत
आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायत सी-विजिल पोर्टल व एप पर दर्ज करा सकता है। इसके माध्यम से वाहन, झंडे, बैनर व पोस्टर, जनसभा, रैली, जुलूस का आयोजन बिना अनुमति किया जा रहा है तो कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है।


आचार संहिता उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि एमसीएमसी के सदस्य लगातार निगरानी कर रहे हैं। सोशल मीडिया समेत जनसभा व राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी दे दी गई है। सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed