फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against Amarmani and Amanmani.

अमरमणि व अमनमणि के खिलाफ हुई एफआईआर में 'खेल'

Tue, 04 Aug 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Aug 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Amarmani and Amanmani.

सारा के भाई हर्ष पर हमले के मामले में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, उनकी पत्नी मधुमणि, बेटे अमरनमणि तथा फीरोजाबाद के मनोज गोयल के खिलाफ हलकी धाराओं में एफआईआर दर्ज करने पर सीमा सिंह ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर्ष ने हत्या के इरादे से हमला करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मामूली मारपीट में मामला दर्ज किया।

उन्होंने हर्ष की जान को खतरा बताते हुए केंद्र सरकार से सुरक्षा देने की मांग की है। सीमा सिंह ने कहा कि इस सिलसिले में वह केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलेंगी। साथ ही सीबीआई जांच जल्द शुरू करने की भी उन्होंने गुहार लगाई।
विज्ञापन


सीमा सिंह ने बताया कि सारा की हत्या की एफआईआर और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद पूर्व मंत्री अमरमणि को यह आभास हो गया है कि वह फंसने वाला है। यही वजह है कि वह पूरे परिवार को खत्म करके सुबूत मिटाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरमणि के कहने पर हर्ष पर हुआ हमला

Case filed against Amarmani and Amanmani.

सीमा सिंह ने आरोप लगाया कि अमरमणि के परिवार का करीबी व फीरोजाबाद के दबंग मनोज गोयल ने उनके कहने पर ही हर्ष पर हमला किया था।

हर्ष पर शनिवार रात दिल्ली के जनकपुरी स्थित अपने घर के पास उस वक्त आठ-दस अज्ञात लोगों ने हमला किया था जब वह डिनर के लिए मार्केट जा रहा था। रविवार सुबह सीमा सिंह दिल्ली पहुंची और हर्ष को लेकर तिलकनगर पुलिस स्टेशन गईं।

एफआईआर की कॉपी देने में हीलाहवाली करती रही पुलिस
एफआईआर की कॉपी देने के लिए दिल्ली पुलिस सुबह से शाम तक हीलाहवाली करती रही। सीमा सिंह का कहना है कि पुलिस ने पहले उन्हें दोपहर में बुलाया फिर शाम को आने को कहा।

शाम को वह तिलकनगर पुलिस स्टेशन पहुंची तो पुलिस ने घंटों बैठाए रखा। रात को उन्हें एफआईआर की फोटोकॉपी दी गई तब वह घर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed