फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against advocate who verified rent agreement of foreign women

Lucknow News: विदेशी महिलाओं के रेंट एग्रीमेंट को सत्यापित करने वाले अधिवक्ता पर केस

Thu, 04 Sep 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Case filed against advocate who verified rent agreement of foreign women
लखनऊ। थाईलैंड और उज्बेकिस्तान की महिलाओं के रेट एग्रीमेंट को मोहर लगाकर सत्यापित करने वाले अधिवक्ता सत्य प्रकाश श्रीवास्तव और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कराया गया है। एफआईआर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में तैनात एफआरआरओ हर्ष सिंह ने मंगलवार को दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हर्ष सिंह ने 25 जून को पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर को शिकायत भेजी थी। शिकायत में आरोप है कि कलेक्ट्रेट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कई विदेशी महिलाओं के गलत ढंग से रेंट एग्रीमेंट बनाए थे। रेंट एग्रीमेंट के नोटरी पेपर पर उनकी मोहर लगी मिली थी। जांच में पाया गया था कि थाईलैंड की महिलाएं लखनऊ में निवास करती मिलीं और वे लोग शहर के अलग-अलग स्पा में काम कर रही थीं। सभी ने लखनऊ में निवास के दौरान रेंट एग्रीमेंट बनवा रखा था। ये महिलाएं फर्जी बिजनेस वीजा पर भारत आना बताती थीं, जो गलत पाया गया था। थाईलैंड की इन महिलाओं को एग्जिट परमिट देते हुए भारत में ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन


देह व्यापार के लिए लाई जा रहीं उज्बेकिस्तान की महिलाएं
इसी तरह वर्ष 2018 और 2020 में ओमेक्स डीएलएफ के कई फ्लैट में पर्यटन वीजा पर उज्बेकिस्तान की महिलाएं निवास करती मिली थीं। दर्ज एफआईआर में उज्बेकिस्तान की एक महिला के खिलाफ इंटरपोल से लुकआउट नोटिस जारी होने का जिक्र है। आरोप है कि एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट है जो उज्बेकिस्तान की महिलाओं का प्रयोग देह व्यापार के लिए कर रहा है। इस रैकेट में कुछ भारतीय एजेंट भी शामिल हैं। जांच में यह बात भी सामने आई है कि अधिवक्ता सत्य प्रकाश के नोटरी किए गए रेंट एग्रीमेंट में थोड़ा बहुत बदलाव भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंतरिक सुरक्षा को खतरा, कार्रवाई की मांग
एफआईआर में इस बात का उल्लेख है कि उक्त मामला देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है। ऐसे मामले में शामिल भारतीय एजेंटों के खिलाफ एफआरआरओ ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण सिंह ले बताया कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं विदेशी महिलाएं
मार्च 2025- चिनहट के मल्हौर स्थित शक्ति अपार्टमेंट के अलग-अलग फ्लैट में मिली थीं थाईलैंड की 10 महिलाएं।

मार्च 2025- विभूतिखंड स्थित होटल अतिथि इन में उज्बेकिस्तान की महिला का शव मिला था।
अप्रैल 2025- सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक स्पा सेंटर में काम करते मिली थीं थाईलैंड की छह महिलाएं।
जून 2025- सुशांत गोल्फ सिटी स्थित न्यू हजरतगंज अपार्टमेंट में मिली थीं उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed