{"_id":"5e8c3c0f8ebc3e773f30b6e5","slug":"case-filed-against-a-man-for-inappropriate-comment-on-pm-modi-and-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज
Tue, 07 Apr 2020 03:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Apr 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में जुटी केंद्र व प्रदेश सरकार और लॉकडाउन में देश के बंद होने पर भी कुछ लोग अभद्र टिप्पणी करने से नहीं चूक रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर प्रशांत कनौजिया नाम के युवक पर आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
प्रशांत ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर आशियाना थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आशियाना थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि सेक्टर के आशियाना में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता शशांक सिंह ने दिल्ली निवासी प्रशांत कनौजिया के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी ट्वीट करने की लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन
जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अभद्र भाषा का प्रयोग करने की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि आरोपी के खिलाफ छह महीने पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज किया गया था जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।