{"_id":"662ad5c74c380ff776012264","slug":"case-against-two-for-running-dental-clinic-without-license-raebareli-news-c-101-1-slko1033-113691-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना लाइसेंस के डेंटल क्लीनिक चलाने पर दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना लाइसेंस के डेंटल क्लीनिक चलाने पर दो पर केस
Fri, 26 Apr 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज (रायबरेली)। बिना लाइसेंस के डेंटल क्लीनिक चला रहे दो लोगो के खिलाफ सीएचसी अधीक्षक ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम ने बताया कि तीन दिन पूर्व अस्पताल मोड़ के निकट मेन रोड स्थित शिव डेंटल केयर का निरीक्षण किया, जिसमें वहां मौजूद शिवबाबू यादव मरीजों का इलाज करते मिले। जांच करने में पता चला कि क्लीनिक का संचालन डॉ. अशोक रावत करते है जो सप्ताह में एक या दो दिन यहां आते हैं।
इसके चलते उन्हे नोटिस देकर तीन दिनों में जवाब मांगा गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी न तो लाइसेंस संबंधी कागजात प्रस्तुत किए और न ही नोटिस का जवाब दिया गया। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि अधीक्षक की तहरीर पर डॉ. अशोक रावत व शिवबाबू यादव के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।