फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case against six in attack on medical store operator

Lucknow News: मेडिकल स्टोर संचालक पर हमले में छह के खिलाफ केस

Sun, 10 Mar 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Case against six in attack on medical store operator
जगतपुर (रायबरेली)। दुकान बंद कर घर जा रहे मेडिकल स्टोर संचालक पर हुए हमले के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को धरपकड़ के लिए पांच सदस्यीय पुलिस की टीम बनाई गई है।खैरहनी पहाड़गढ़ गांव निवासी प्रवीण पांडेय का ग्राम पारी में मेडिकल स्टोर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग नौ बजे दुकान बंद करके घर जा रहा था। रास्ते में गांव के बाहर हमलावरों ने प्रवीण पर ताबड़तोड़ कुलाड़ियों से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। घायल प्रवीण के बड़े भाई कौशल कुमार पांडेय ने चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी जिस पर शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बबिता पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। नामजद अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed