फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case against nine including lawmen and accountant

Lucknow News: कानूनगो, लेखपाल समेत नौ पर केस

Sun, 18 Aug 2024 03:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Case against nine including lawmen and accountant
राही (रायबरेली)। कानूनगो, लेखपाल से सांठगांठ करके कुछ लोगों ने 63 वर्षीय बुजुर्ग को मृत दिखाकर उसकी जमीन अपने नाम लिखा ली। पीड़ित को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने नाराजगी जताई। इस पर आरोपियों ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार देर शाम भदोखर थाने में कानूनगो, लेखपाल समेत नौ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के बेलाभेला ग्राम पंचायत के पूरे निकासू गांव निवासी रामलखन ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी कुछ जमीन बेलाटेकई गांव में है। बेलाटेकई के रहने वाले कुछ लोगों ने कानूनगो, लेखपाल से सांठगांठ कर उसे मृत दिखाकर उसकी जमीन अपने नाम करा ली। जमीन अप्रैल 2024 में लिखाई गई। जानकारी होने पर बेलाटेकई पहुंचकर जमीन लिखाने पर नाराजगी जताई तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बेलाटेकई गांव की रहने वाली शकुंतला देवी, उनके बेटों उमेशचंद्र, दीपचंद्र गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, ज्ञानचंद्र, विपिनचंद्र, बेटी शालिनी और हल्का लेखपाल संतोष त्रिपाठी, कानूनगो नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed