{"_id":"6714f96d4695e353620bb479","slug":"case-against-girl-who-attempted-suicide-by-consuming-poisonous-substance-lucknow-news-c-13-knp1050-921097-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती पर केस
Sun, 20 Oct 2024 06:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। दुष्कर्म के आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुकदमा पुलिस की तरफ से गौतमपल्ली थाने में दर्ज हुआ है।
गौतमपल्ली थाने में तैनात दरोगा मेहरबान सिंह आत्मदाह सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं। उनके मुताबिक शुक्रवार सुबह 11:50 बजे युवती प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची और गौतमपल्ली थाने के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती को पुलिस वालों ने किसी तरह पकड़ लिया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि चूहे मारने वाली दवा खाई है। युवती मूलरूप से औरैया की रहने वाली है और मौजूदा समय में कानपुर में रह रही है। उसने लखीमपुर खीरी जनपद में तैनात सिपाही निशांत के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। कानपुर पुलिस ने सिपाही के खिलाफ चार्जशीट लगा दी थी। सिपाही ने सरेंडर कर दिया था और जनवरी में जमानत पर रिहा हुआ था।