फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case against former Nagar Panchayat president of Hastinapur for earning disproportionate assets

Lucknow News : हस्तिनापुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस

Thu, 06 Jul 2023 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 06 Jul 2023 08:39 PM IST
सार

विजिलेंस के आगरा सेक्टर ने किरावली तहसील के पूर्व लेखपाल शिवराम सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में शिवराम सिंह फतेहाबाद तहसील में तैनात है। शासन ने उसके खिलाफ 16 नवंबर 2021 को संपत्तियों की खुली जांच का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Case against former Nagar Panchayat president of Hastinapur for earning disproportionate assets
आय से अधिक संपत्ति - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

मेरठ स्थित हस्तिनापुर के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे अरुण कुमार के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनके खिलाफ शासन ने वर्ष 2020 समस्त चल-अचल संपत्तियों की खुली जांच करने का आदेश विजिलेंस को दिया था। विजिलेंस ने जुलाई, 2021 को शासन को सौंपी अपनी रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने की अनुमति मांगी थी। शासन की अनुमति मिलने पर अरुण कुमार के खिलाफ विजिलेंस के मेरठ सेक्टर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ के हस्तिनापुर स्थित प्रभात नगर निवासी अरुण कुमार की वर्ष 2006 से 2021 तक अर्जित की गई कुल चल-अचल संपत्तियों की खुली जांच विजिलेंस ने की थी। जांच में पाया गया कि हस्तिनापुर नगर पंचायत का अध्यक्ष रहने के दौरान अरुण कुमार ने अपनी आय से समस्त वैध स्रोतों से कुल 36,32,589 रुपये की आय अर्जित की थी। वहीं इस अवधि में उन्होंने संपत्तियों को अर्जित करने और भरण-पोषण में कुल 48,42,017 रुपये व्यय किए। इस तरह उन्होंने अपनी आय से 33 प्रतिशत अधिक व्य य किया। जब इस संबंध में विजिलेंस ने उनसे जवाब-तलब किया तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन


आगरा की किरावली तहसील के पूर्व लेखपाल पर मुकदमा दर्ज
विजिलेंस के आगरा सेक्टर ने किरावली तहसील के पूर्व लेखपाल शिवराम सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में शिवराम सिंह फतेहाबाद तहसील में तैनात है। शासन ने उसके खिलाफ 16 नवंबर 2021 को संपत्तियों की खुली जांच का आदेश दिया था। विजिलेंस ने जांच के बाद छह मार्च 2023 काे शासन को सौंपी अपनी रिपोर्ट में बताया कि शिवराम सिंह ने जांच की अवधि में अपनी आय के समस्त वैध स्रोतों से कुल 59,90,101 रुपये की आय अर्जित की थी। वहीं, इस अवधि में उन्होंने संपत्तियों को खरीदने और भरण-पोषण में 84,77,621 रुपये व्यय किए। इस तरह उन्होंने अपनी कुल आय से करीब 25 लाख रुपये अधिक व्यय किए। विजिलेंस द्वारा इसका स्पष्टीकरण मांगे जाने पर शिवराम सिंह ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर शासन से मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने की अनुमति मांगी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed