{"_id":"660351f273a8f4aa690a8f84","slug":"case-against-eight-including-bank-manager-in-fraud-of-rs-132-crore-lucknow-news-c-13-lko1012-664415-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 1.32 करोड़ की ठगी मं बैंक मैनेजर समेत आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 1.32 करोड़ की ठगी मं बैंक मैनेजर समेत आठ पर केस
Wed, 27 Mar 2024 04:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कंस्ट्रक्शन कंपनी की निदेशक ने एक अधिशासी अभियंता व शामली के सिंडीकेट बैंक के तत्कालीन मैनेजर समेत आठ के खिलाफ धोखाधड़ी कर 1.32 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रविवार को जेसीपी अपराध के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
गोमतीनगर के विराम खंड निवासी मधु चौहान अभ्युदय कंस्ट्रक्शन कंपनी की निदेशक हैं। मधु के मुताबिक दो अगस्त 2018 में राजस्थान के हिंडौन सिटी में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के जरिये उनकी कंपनी को एनएच-8 पर गंगापुर से सिकंदरा तक सड़क निर्माण का टेंडर मिला था। सड़क निर्माण के बाद भुगतान न होने पर उन्होंने कोर्ट में वाद दायर किया था। सार्वजनिक निर्माण विभाग टोडाभीम, करौली राजस्थान के अधिशासी अभियंता भवानी सिंह मीना ने छह अक्तूबर 2023 को उनकी कंपनी के मिलते-जुलते नाम पर शामली में खोले गए बैंक खाते में भुगतान होना दिखा दिया।
मधु ने जब शामली के बैंक मैनेजर से बात की तो पता चला कि अधिशासी अभियंता के अलावा जितेंद्र, गौरव सिंह समेत कई अन्य विभागों के अफसर भी जालसाजी में शामिल थे। गोमतीनगर इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक राजस्थान के अधिशासी अभियंता भवानी सिंह मीना और बैंक मैनेजर संदीप गुप्ता समेत आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।