फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Carpenter's Trap in Economic Deprivation

Lucknow News: आर्थिक तंगी में कारपेंटर ने लगाया फंदा

Wed, 08 Oct 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Carpenter's Trap in Economic Deprivation
लखनऊ। दुबग्गा के जेहटा गांव में कारपेंटर नितिन शर्मा (26) ने सोमवार शाम घर में फंदा लगा लिया। बेरोजगारी व आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक नितिन कई महीनों से काम न मिलने से मानसिक रूप से परेशान थे। आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ने से वह अवसाद में चले गए। पिता गुड्डू शर्मा ने बताया कि नितिन उनका इकलौता बेटा था। लंबे समय से काम न मिलने से वह गुमसुम रहने लगा था। चार दिन पहले उसकी पत्नी दीपिका दुधमुंही बच्ची को लेकर सरोजनीनगर के अमौसी स्थित मायके चली गई। इससे वह और टूट गया। सोमवार शाम गुड्डू बेटे को देखने कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर देखा कि नितिन का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। जेहटा चौकी इंचार्ज शिव सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed