{"_id":"61a14317b9e6fb4c374e849d","slug":"carnival-on-5-december-lucknow-news-lko6062502170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकवानों की खुशबू से महकेगी चटोरी गली, गोमती रिवर फ्रंट पर पांच से 11 दिसंबर तक छाएगी लखनऊ कार्निवाल की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकवानों की खुशबू से महकेगी चटोरी गली, गोमती रिवर फ्रंट पर पांच से 11 दिसंबर तक छाएगी लखनऊ कार्निवाल की रौनक
विज्ञापन
जौनपुर की इमरती हो या प्रयागराज का मशहूर समोसा। बलिया के बाटी-चोखा से लेकर मथुरा के पेड़े और आगरा के पेठे तक का स्वाद शहरवासी अगले माह लखनऊ में ही ले सकेंगे। जिला प्रशासन पांच से 11 दिसंबर के बीच गोमती रिवरफ्रंट की चटोरी गली में ‘ईट राइट’ मेले यानी लखनऊ कॉर्निवाल का आयोजन करेगा। इसमें खानपान से जुड़ीं गोष्ठियां, प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी, प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने इस संबंध में तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक के बाद बताया कि मेले में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ की पहचान के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। योगा व एरोबिक्स भी आकर्षण होंगे।
वॉकाथन से होगी शुरुआत
मेले की शुरुआत पांच दिसंबर को सुबह 8 से 9 बजे के बीच वॉकाथान से होगी। यह 1090 चौराहे से शुरू होकर समतामूलक चौराहा, लोहिया पार्क चौराहा, आंबेडकर चौराहा होते हुए वापस 1090 चौराहा पहुंचेगी। इसमें एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, सिविल डिफेंस, एनजीओ, व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि व आम जनमानस शामिल होंगे। प्रतिनिधियों को नि:शुल्क टीशर्ट व कैप दी जाएगी। शुभारंभ अवसर पर फूड कॉर्ट का भी वितरण होगा।
विज्ञापन
मेले में ये होंगे मुख्य आकर्षण
- रोजाना सुबह 7 से 8 बजे तक नि:शुल्क योगा व एरोबिक्स प्रशिक्षण होगा। मुफ्त स्वास्थ्य शिविर व आंखों की जांच होगी। कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगेगा।
- कार्यशाला, परिचर्चा, कला, चित्रकारी व प्रश्नोत्तरी रोजाना सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होंगी। इसमें ईट राइट चैलेंज, स्वच्छता, पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण, ट्रैफिक नियमों का पालन, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छ व सही खान-पान आदि विषयों पर कार्यशाला होगी।
- फास्टैक प्रशिक्षण 6 व 7 दिसंबर को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। इसमें स्ट्रीट फूड वेंडर्स आम जनमानस को स्वच्छ खान-पान उपलब्ध कराने के लिए फास्टैक प्रशिक्षण देंगे।
- पौष्टिक, सही व स्वच्छ खान-पान और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार पर पीजीआई व केजीएमयू के विशेषज्ञ परिचर्चा करेंगे।
- जिले के प्रमुख संस्थानों की हाईजीन रेटिंग कराकर उन्हें ईट राइट कैंपस के रूप में विकसित करने के लिए कार्यशाला 7 को होगी।
- 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से प्रमुख शेफ स्वस्थ भोजन पर परिचर्चा व गोष्ठी करेंगे।
- बेकरी व कुकरी संगोष्ठी 9 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से होगी।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम’ रोजाना शाम 7 से रात 9 बजे तक होंगे। 5 दिसंबर को भजन संध्या, 6 को शास्त्रीय संगीत, 7 को गजल गायन, 8 को बैंड प्रस्तुति, 9 को लोकगीत संध्या व 10 दिसंबर को कवि सम्मेलन होगा।
- प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 11 दिसंबर को समापन अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।