{"_id":"5c7a2f83bdec2213dd6dca03","slug":"carelessness-of-doctors-during-cesarean-delivery-in-lohia-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल में डिलीवरी के दौरान लापरवाही, टूटा नवजात का पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल में डिलीवरी के दौरान लापरवाही, टूटा नवजात का पैर
Sat, 02 Mar 2019 12:53 PM IST
ishwar ashish
हिमांशु अवस्थी,अमर उजाला लखनऊ
हिमांशु अवस्थी,अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
प्रसव के दौरान टूटा नवजात का पैर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान पेट से निकालते वक्त बच्चे के पैर की हड्डी टूट गई जब तीमारदारों ने इस बारे में पूछा तो उन्हें फटकार लगाकर शांत करा दिया। अफसरों का कहना है कि बच्चा उल्टा था, ऐसे में उसे खींचते वक्त पैर की हड्डी टूटी थी।
फिलहाल बच्चा स्वस्थ है और रविवार को उसे प्लास्टर लगाया जाएगा। गर्भवती होने के बाद से बाराबंकी के कुलदीप मिश्रा की पत्नी वंदना मिश्रा (25) का लोहिया अस्पताल से इलाज चल रहा था। 24 फरवरी की रात प्रसव पीड़ा पर उसे रात के दो बजे लोहिया में भर्ती कराकर ओटी ले जाया गया।

ऑपरेशन में कोई चूक नहीं
नवजात का टूटा पैर
- फोटो : amar ujala
डॉक्टरों ने जांच के बाद ऑपरेशन करने का फैसला लिया। सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान बच्चे को खींचते वक्त उसके दाहिने पैर के घुटने से ऊपर की हड्डी टूट गई। शक होने पर डॉक्टरों ने तुरंत एक्स-रे कराया, जिसमें हड्डी टूटी दिखाई पड़ी। इसके बाद बच्चे के पैर में पट्टी बांधकर वार्ड नंबर 6 के बेड नंबर 1 पर शिफ्ट करा दिया।
सीएमएस डॉ. सरिता सक्सेना का कहना है कि पेट में बच्चा उल्टा था। ऐसे में निकालते वक्त उसका पैर मुड़ गया, जिससे फैक्चर हो गया। ऑपरेशन में किसी तरह की कोई चूक नहीं हुई है।
सीएमएस डॉ. सरिता सक्सेना का कहना है कि पेट में बच्चा उल्टा था। ऐसे में निकालते वक्त उसका पैर मुड़ गया, जिससे फैक्चर हो गया। ऑपरेशन में किसी तरह की कोई चूक नहीं हुई है।