फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car rams into roadside truck, two killed

Lucknow News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की गई जान

Mon, 06 Jul 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 06 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Car rams into roadside truck, two killed
अ​भिषेक व सौरभ की फाइल फोटो।
लखनऊ। गोसाईंगंज इलाके में सुल्तानपुर रोड स्थित कोड़रा गांव के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में अमेठी के मुंशीगंज स्थित पड़री गांव निवासी सौरभ यादव (21) और अभिषेक यादव (20) की मौत हो गई। वहीं मुसाफिरखाना के तेजगढ़ निवासी नितिन और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर डीके सिंह के अनुसार, शनिवार रात करीब दो बजे मारुति सुजुकी एरिना शोरूम के सामने हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने चारों घायलों को गोसाईंगंज सीएचसी पहुंचाया। वहां सौरभ व अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया। घायल नितिन और अक्षय को सिविल अस्पताल भेजा गया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि सौरभ अपने रिश्तेदार की गाड़ी से साथियों के साथ लखनऊ घूमने आए थे। देर रात वे घर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद चारों को कार से बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार हटवाकर थाने भिजवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ ने डेढ़ वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह
सौरभ यादव ने डेढ़ वर्ष पहले अंजली से प्रेम विवाह किया था। उनके पिता जगदीश यादव दिल्ली में नौकरी करते हैं और भाई समरजीत चंडीगढ़ में रहते हैं। सौरभ की मौत की खबर सुनकर दोनों अमेठी के लिए रवाना हो गए। परिवार में उनकी मां सुशीला और बहन वंदना हैं। पति की मौत की जानकारी मिलते ही अंजली बेसुध हो गईं।

11वीं का छात्र था अभिषेक
अभिषेक यादव 11वीं का छात्र था। उसके पिता घनश्याम तबीयत बिगड़ने के कारण करीब चार माह पहले मुंबई से घर लौटे थे। परिवार में उसकी मां गुड़िया, भाई अभय और बहन खुशी हैं। सौरभ और अभिषेक दोनों प्राइवेट काम भी करते थे। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से ट्रक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

अभिषेक व सौरभ की फाइल फोटो।

अभिषेक व सौरभ की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed