{"_id":"688a7cc3592d0aca3a06d3ec","slug":"car-rams-into-a-parked-container-woman-dies-husband-injured-lucknow-news-c-13-knp1002-1317396-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खड़े कंटेनर में घुसी कार, महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खड़े कंटेनर में घुसी कार, महिला की मौत, पति घायल
Thu, 31 Jul 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
काकोरी के आगरा एक्सप्रेसवे रेवरी टोल प्लाजा के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। काकोरी स्थित आगरा एक्सप्रेस वे रेवरी टोल प्लाजा के पास बेकरी कारोबारी पीजीआई साउथ सिटी निवासी अभिषेक गुप्ता की कार खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कारोबारी और उनकी पत्नी संध्या (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। संध्या की मंगलवार देर रात ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई।
काकोरी टोल प्लाजा चौकी इंचार्ज मोहसिन के अनुसार कारोबारी पत्नी संग कार से दिल्ली से लौट रहे थे। सोमवार शाम 5:30 बजे एक्सप्रेस वे काकोरी रेवरी टोल प्लाजा के पास उनकी कार खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। काकोरी पुलिस ने दोनों को क्षतिग्रस्त हुई कार से बाहर निकाला और ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। मंगलवार देर रात ट्राॅमा सेंटर में संध्या की मौत हो गई। वहीं घायल अभिषेक गुप्ता का इलाज जारी है। उनके दो बेटी अनुष्का व दिया हैं।