{"_id":"69e68fbdb67b6dc7d40d06a8","slug":"car-overturns-on-expressway-six-injured-lucknow-news-c-13-lko1096-1700002-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, छह घायल
Tue, 21 Apr 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी कार।
काकोरी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 295 किमी के पास लखनऊ से कन्नौज जा रही कार सोमवार सुबह दस बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है।
चौकी इंचार्ज टोल प्लाजा मोबीन के अनुसार, बगल से तेज रफ्तार गुजरी अज्ञात चार पहिया गाड़ी के कारण कार चालक ने वाहन को एक्सप्रेस वे पर बने डिवाइडर की ओर मोड़ दिया। इससे कार डिवाइडर पर चढ़ गई और उसे तोड़ते हुए दूसरी तरफ अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में कार सवार कन्नौज के तिर्वा बिनौरा गांव निवासी चालक शिवनारायण, परिवार के मोहन, सतीश चंद्र, अभिषेक राठौर, श्यामू और शिवानी घायल हो गए। इनमें शिवानी और श्यामू को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भेजा। फिलहाल डॉक्टरों ने दोनों की हालत में सुधार होना बताया है। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई।