{"_id":"6574b69f1525f1cad70fc794","slug":"car-hits-on-highway-raebareli-news-c-101-1-slko1032-7829-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईवे पर कार ने मारी टक्कर, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईवे पर कार ने मारी टक्कर, बालक की मौत
Sun, 10 Dec 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कस्बे में शनिवार सुबह हाईवे पार कर रहे बालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कस्बे की पटेलनगर कॉलोनी निवासी दीपचंद का बेटा आयुष गुप्ता (9) शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पार कर रहा था। इस दौरान स्टेट बैंक के सामने रायबरेली की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। कार के साथ उसका चालक भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन उसे स्थानीय सीएचसी ले गए। आयुष की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक आयुष कस्बे के एसएसएस मांटेसरी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। पिता दीपचंद कस्बे में फल का ठेला लगाते हैं। दीपचंद के दो बेटियां और एकलौता बेटा आयुष था। कोतवाल बृजेश कुमार ने बताया कि परिवार के ओम प्रकाश की तहरीर पर केस दर्ज कर कार की तलाश की जा रही है।