फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car full of devotees collides with tree

Lucknow News: श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकराई

Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Car full of devotees collides with tree
सतांव (रायबरेली )। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी लोग प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे। घायलों को सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर गांव निवासी स्वामी दयाल (60), मिथलेश कुमारी (50), विशाल (9), प्रिंस (12), गुड्डू (38), विमलेश (40), विजय (45) व नीतू (25) किराए की कार से महाकुंभ स्नान करने के लिए गए थे। सुबह स्नान कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रायबरेली-सेमरी मार्ग पर जतुआ टप्पा के पास कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायल स्वामी दयाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed