{"_id":"679f0f30ae410f68cb0c1f5d","slug":"car-fell-into-10-feet-deep-ravine-due-to-driver-dozing-off-in-lucknow-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: चालक को झपकी आने से 10 फीट गहरी खंती में गिरी कार, चार गंभीर रूप से घायल, दो के पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: चालक को झपकी आने से 10 फीट गहरी खंती में गिरी कार, चार गंभीर रूप से घायल, दो के पैर कटे
Sun, 02 Feb 2025 01:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:21 PM IST
सार
अयोध्या राम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खंती में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार व घायल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर काकोरी टोल प्लाजा के पास मधवा पुर गांव के सामने तेज रफ्तार जा रही कार चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सुरक्षा जाली और एल्युमिनियम गार्ड को तोड़ते हुए 10 फीट गहरी खंती में गिर गई।
विज्ञापन
घटना में एक ही निजी कंपनी में कार्यरत 6 लोग घायल हो गए। चार लोगों को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। नोयडा निवासी अल्का बहन कल्पना टीम लीडर रोहन के साथ निजी कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन
रोहन के साथ पांच लोग नोएडा से अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे तभी आगरा एक्सप्रेस वे काकोरी टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह 8 बजे कार मधवा पुर गांव के पास चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर सुरक्षा जाली और एल्युमिनियम गार्ड तोड़ते हुए 10 फीट गहरी खंती में गिर गई।
विज्ञापन
घटना में कार सवार चालक रोहन, कल्पना, अल्का और रुपाली गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, सुमित और विकास के पैर कट गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन