फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   car driver went on rampage in Lucknow hitting several vehicles and trying to run over people three injured

UP News: राजधानी में कार सवार का तांडव, कई गाड़ियों को मारी टक्कर... लोगों पर चढ़ाने की कोशिश; तीन लोग घायल

Sat, 29 Nov 2025 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 07:47 PM IST
सार

राजधानी में कार सवार ने जमकर तांडव मचाया। उसने पहले कई गाड़ियों को टक्कर मारी, फिर लोगों पर चढ़ाने की कोशिश की। इसमें शिक्षिका समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
car driver went on rampage in Lucknow hitting several vehicles and trying to run over people three injured
कार सवार का तांडव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार शाम करीब 5 बजे बंथरा कस्बा में क्रेटा कार सवार ने जमकर तांडव मचाया। उसने पहले कार से कई वाहनों को टक्कर मारी। फिर कार घुमाकर लोगों पर चढ़ा दी। हादसे में एक शिक्षिका सहित तीन लोग घायल हो गए। उसके इस उत्पात से गुस्साए लोगों ने कार पर ईंट-पत्थर बरसाने के साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले कार सवार आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग निकला। मामले में घायल शिक्षिका ने बंथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा क्रेटा कार सवार बंथरा कस्बा पहुंचते ही ऑटो को रुकवाकर उसके चालक की धुनाई करने लगा। चालक को पिटता देख मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की। इस पर कार चालक उन पर भड़क गया। बीच बचाव करने पहुंचे लोगों से भी मारपीट करने लगा। इस पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन


खुद को भीड़ से घिरता देख कार चालक ने अपनी कार स्टार्ट कर लोगों को रौंदकर भागने लगा। उसकी इस करतूत से गुस्साए लोगों ने कार पर ईंट-पत्थर चला दिए। लेकिन, इसके बाद भी कार चालक अपनी गाड़ी आगे पीछे करके लोगों पर चढ़ाने की कोशिश करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, इस घटना में कार की चपेट में आकर सरोजनी नगर के गौरी निवासी स्कूटी सवार शिक्षिका दिव्या वर्मा के अलावा बंथरा निवासी सुशील गुप्ता (50) और गुड्डू (55 ) घायल हो गए। बाद में उन्हें आनन- फानन पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। 

वहीं कार चालक की हरकत से नाराज स्थानीय लोगों ने उसको घेरने के साथ घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। 


थाना प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि ओवरटेक को लेकर कार चालक और किसी ऑटो चालक से विवाद हुआ था। लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो कार चालक ने उनसे भी मारपीट की। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed