फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car collides with parked DCM, youth dies

Lucknow News: खड़ी डीसीएम से टकराई कार, युवक की मौत

Sun, 04 Feb 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 04 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Car collides with parked DCM, youth dies
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रात को हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डीसीएम के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई। दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा निवासी सर्वेश द्विवेदी (38) पुत्र जवाहरलाल, आनंद सिंह (53) पुत्र कौशलेंद्र सिंह, अजय वर्मा (32) पुत्र भगवार वर्मा शुक्रवार देर रात एक बजे कार से लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सरौरा गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

इससे कार सड़क किनारे खड़ी डीसीएम के पिछले हिस्से से टकरा गई। तेज टक्कर के चलते कार डीसीएम में फंस गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कटर व अन्य उपकरणों की मदद से कार सवार लोगों को बाहर निकाला। फिर एनएचएआई की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सक ने सर्वेश द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया। सर्वेश लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता था। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed