फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   car caught fire after hitting boundary wall in Lucknow fire brigade brought it under control

UP News: बाउंड्रीवाल से टकराने के बाद कार में लगी आग, महिला चालक की निकल गई चीख; दमकल टीम ने पाया काबू

Fri, 20 Dec 2024 12:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Dec 2024 12:56 PM IST
सार

बाउंड्रीवाल से टकराने के बाद कार में आग लग गई। घटना के बाद महिला चालक की चीख निकल गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
car caught fire after hitting boundary wall in Lucknow fire brigade brought it under control
कार में लगी आग (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक कार बाउंड्रीवाल से टकरा गई। इसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगने से महिला चालक की चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। सूचना दमकल टीम को दी गई। 

विज्ञापन


हादसा जनेश्वर मिश्र पार्क के पास तड़के पहर हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। इससे पहले कार पूरी तरह जल गई। गोमतीनगर एफएसओ ने बताया कि गोमतीनगर क्षेत्र के रहने वाले आनंद मौर्या की पत्नी किरन होंडा सिटी कार लेकर घर से निकली थीं। 
विज्ञापन


बताया कि वह जनेश्वर मिश्र पार्क की तरफ से शहीद पथ की ओर जा रही थीं। कार अचानक रोड किनारे बाउंड्रीवाल से टकरा गई। इससे इंजन में आग लग गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed