{"_id":"68dc451db7b36541ab044e0b","slug":"car-and-rs-4-lakh-in-dowry-and-demands-married-tooti-lucknow-news-c-13-knp1050-1408037-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दहेज में कार व चार लाख रुपये और मांगे, शादी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दहेज में कार व चार लाख रुपये और मांगे, शादी टूटी
विज्ञापन
लखनऊ। गोद भराई व बरीक्षा के बाद वर पक्ष ने अचानक कार और चार लाख रुपयों की मांग कर दी। असमर्थता जताने पर ने शादी से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में त्रिवेणीनगर की शिवलोकपुरी कॉलोनी के अनिकेत श्रीवास्तव समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विकासनगर निवासी के मुताबिक उन्होंने बेटी का विवाह शिवलोकपुरी के अमित कुमार श्रीवास्तव के बेटे अनिकेत श्रीवास्तव से तय किया था। वर पक्ष ने 15 लाख रुपये मय सामान की मांग रखी। दोनों पक्षों की सहमति से बरीक्षा व गोद भराई 10 फरवरी व विवाह की तिथि 20 अप्रैल तय की गई।
बरीक्षा में 2.51 लाख रुपये नकद, जेवर, कपड़े, चांदी के बर्तन आदि मिलाकर कुल आठ लाख रुपये के उपहार दिए गए। शादी के आठ दिन पहले अनिकेत व उसकी मां वंदना श्रीवास्तव ने फोन करके विवाह से इन्कार कर दिया। पीड़ित पत्नी के साथ उनके घर गए तो कम दहेज की बात कहकर चार पहिया वाहन व चार लाख रुपये की और मांग रख दी गई। पीड़ित ने और दहेज देने में असमर्थता जताते हुए बरीक्षा में खर्च की रकम व सामान वापस मांगा तो आरोपियों ने गालियां देने के साथ मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी विकासनगर ने बताया कि अनिकेत, अमित, वंदना, शमिता व हिमांशु मिश्रा के खिलाफ सोमवार को दहेज प्रतिषेध अधिनियम व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।