फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या में भीषण सड़क हादसे में आमने-सामने भिड़ी बस व कार, चार की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

Thu, 07 Feb 2019 11:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Feb 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
car and roadways bus collide 4 died in ayodhya
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

अयोध्या के बीकापुर में प्रयाग डिपो की रोडवेज बस और कार की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में कार कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात करीब एक बजे कोतवाली क्षेत्र के पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज खजुरहट के समीप प्रयागराज हाईवे पर हुआ।

car and roadways bus collide 4 died in ayodhya
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मोतीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत सरवनपुर जोहन निवासी रमेश कुमार (35) पुत्र जयनाथ, अमित कुमार पांडे उर्फ रोहित पांडे (26) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ग्राम छितई का पुरवा जोहन पुलिस चौकी मोतीगंज बीकापुर, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (42) पुत्र विक्रम प्रताप सिंह निवासी हुसेपुर थाना पूराकलंदर व आशीष कुमार (28) पुत्र सोहनलाल निवासी करौंदिया निराला नगर सुल्तानपुर एक फाइनेंस कंपनी में सुल्तानपुर जिले में कार्य करते थे।  (हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।)

car and roadways bus collide 4 died in ayodhya
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

सभी बुधवार देरशाम एक कार में सवार होकर अपने सहकर्मी के यहां तारुन थाना क्षेत्र के पाली अचलपुर गांव में आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे। वहां से वापस आते समय रात करीब एक बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज खजुरहट के सामने हाईवे पर प्रयागराज से अयोध्या आ रही प्रयागराज परिवहन निगम की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
car and roadways bus collide 4 died in ayodhya
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

मौके पर कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंचे कोतवाल रामचंद्र सरोज, उप निरीक्षक विवेक राय, संदीप त्रिपाठी, रघुराज सिंह के अलावा क्षेत्र के निवासी श्रवन दुबे ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को कार की बॉडी काटकर बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी बीकापुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक सतीश चंद्रा ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर दिया गया था।

विज्ञापन
car and roadways bus collide 4 died in ayodhya
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

जिला अस्पताल पहुंचने के बाद वहां चिकित्सक ने अन्य दोनों को भी मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और रमेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि दो अन्य मृतकों के शव को जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कोतवाल रामचंद्र सरोज ने बताया कि हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। रात का समय होने के कारण सड़क सुनसान थी। बस में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। बस क्षतिग्रस्त होने से सवारियों को दूसरे वाहन से भेजा गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed