{"_id":"6c82c75ffc133fffb044d225e908cbbf","slug":"car-accident-of-bjp-state-chief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 Dec 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी शनिवार शाम गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी सफारी कार को अंधाधुंध गति से चल रही स्कॉर्पियो कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार के चालक विजय गिरी ने एफआईआर दर्ज करा दी है। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्कॉर्पियो बाराबंकी के सलीम की है और वही उसे चला रहा था। सलीम को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे इंदिरानगर में कलेवा रेस्टोरेंट के पास हुआ। प्रदेश अध्यक्ष वाजपेयी कार से पॉलीटेक्निक होते हुए मुंशी पुलिया जा रहे थे। वहां उन्हें किसी कार्यकर्ता से मुलाकात करनी थी।
विज्ञापन
कलेवा के पास कार की गति कुछ कम हुई तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। लक्ष्मीकांत वाजपेयी चार महीने पहले बुलंदशहर में हादसे का शिकार हुए थे। अभी उस हादसे से लगी चोटों से वह उबर भी नहीं पाए थे कि शनिवार को फिर दुर्घटना के शिकार हो गए।
हालांकि, इस बार उन्हें चोट नहीं आई है। कार में टक्कर से शरीर को सिर्फ तेज झटका लगा है। एसओ ने बताया कि वाजपेयी के ड्राइवर की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके स्कॉर्पियो चालक बाराबंकी निवासी सलीम को थाना ले आया गया है। वह यहां किसी शादी समारोह में शामिल होने आया था।