फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Capital wrapped in dense fog

Lucknow News: घने कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी

Sat, 16 Nov 2024 04:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Capital wrapped in dense fog
सीतापुर रोड पर शुक्रवार सुबह सात बजे छाया कोहरा

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी शुक्रवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी दिखी। इससे सुबह देर तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। दृश्यता 50 मीटर तक रही। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी लखनऊ में मध्यम से घने कोहरे का असर रहेगा। दृश्यता 50 से 200 मीटर तक रहने के आसार हैं। रविवार से कोहरा छटेगा। आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।



शुक्रवार को राजधानी में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इसके पारा गिर गया। लोगों को हवा में सिहरन व ठंड का अहसास हुआ। सुबह ऑफिस या काम पर जाने वाले लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर सड़क पर चलना पड़ा। सूर्य के अस्त होने पर ठेली दुकानदार आग तापते दिखे।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पछुआ हवा चलने से दो-तीन दिनों में तेजी से तापमान गिरेगा। शुक्रवार को लखनऊ में 1.7 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री व 0.3 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed