फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   canteens closed in lucknow university

Lucknow News: लविवि में बिजली-पानी कटते ही 17 माह का किराया जमा

Wed, 05 Aug 2026 08:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
canteens closed in lucknow university
- नौ कैंटीन संचालक हरकत में आए
विज्ञापन


लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 17 माह से किराया न जमा करने वाली 10 कैंटीनों पर बुधवार को निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए तथा ताला लगा दिया। कार्रवाई के बाद दिनभर में नौ कैंटीन संचालकों ने बकाया किराया जमा कर दिया, जबकि एक संचालक ने बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक का समय मांगा है।

निर्माण अधीक्षक डॉ. श्यामलेश तिवारी ने बताया कि जन भवन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से नोटिस मिलने के बाद कार्रवाई की गई। उनके अनुसार, एक मार्च 2025 से इन कैंटीनों का किराया जमा नहीं हुआ था। बकाया राशि के साथ प्रत्येक संचालक से बिजली-पानी काटने और दोबारा जोड़ने के लिए 1400 रुपये भी वसूले गए। सबसे अधिक बकाया मेसर्स जितेंद्र सिंह फर्म की दो कैंटीनों पर था।
विज्ञापन


जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ कैंटीन जिस फर्म के नाम आवंटित हैं, उनका किराया किसी अन्य व्यक्ति के नाम से जमा किया जा रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली बार होने के कारण चेतावनी देकर मामला छोड़ा है, लेकिन दोबारा ऐसा होने पर अर्थदंड लगाने की बात कही है। मालूम हो कि हाल ही में दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी जताई थी। वहीं, इतने लंबे समय तक किराया न वसूले जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed