फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   candidates will be selected by voting in congress

कांग्रेस वोटिंग के जरिए चुनेगी प्रत्याशी

Tue, 28 Jan 2014 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Jan 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
candidates will be selected by voting in congress

प्रदेश की संतकबीरनगर व वाराणसी लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी का

विज्ञापन
फैसला वोटिंग के जरिये करेगी।

यहां जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, कांग्रेस उसे ही उम्मीदवार बनाएगी। इन जिलों में प्रत्याशी चयन में कौन-कौन वोट दे सकता है, इसका सर्कुलर जारी कर दिया गया है।


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रयोग के तहत कांग्रेस देश की 15 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का चयन वोटिंग से करने जा रही है। इस प्रक्रिया में यूपी की दो सीटें आई हैं। पार्टी के कौन-कौन से नेता इसमें वोट डाल सकेंगे, इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने बताया कि इसमें संबंधित लोकसभा क्षेत्र के अखिल भारतीय कांग्रेस के पदाधिकारी, वर्तमान व निवर्तमान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, इस क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व राज्यसभा व लोकसभा सांसद, विधायक व सदस्य विधान परिषद अपना वोट डाल सकते हैं।

इनके अलावा संबंधित लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान व निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस केसदस्य, कांग्रेस के महापौर, पार्षद, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चेयरमैन, सभासद, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य व ब्लॉक प्रमुख भी वोट दे सकते हैं।

इनके साथ ही संबंधित क्षेत्र के वर्तमान व निवर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष वोट दे सकेंगे।


डॉ. खत्री ने दोनों ही जिलों के जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों से इस सर्कुलर के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इस सूची को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने के लिए कहा गया है। बाद में यह मतदाता सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed