{"_id":"67bf7bae4e735b022102fda5","slug":"candidates-should-not-be-tempted-by-jugaad-to-get-good-marks-lucknow-news-c-13-knp1002-1094805-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जुगाड़ से अच्छे अंक के प्रलोभन में न आएं परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जुगाड़ से अच्छे अंक के प्रलोभन में न आएं परीक्षार्थी
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का कोई प्रलोभन देता है, तो परीक्षार्थी सतर्क रहें। जितना पेपर हल करेंगे परीक्षार्थियों को उतने ही अंक मिलेंगे। परीक्षा केंद्र से लेकर बोर्ड कार्यालय तक पूरी व्यवस्था पारदर्शी है। फिर भी कोई जुगाड़ से पास कराने का लालच देकर पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत डीआईओएस कार्यालय में अभिभावक दर्ज करा सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि परीक्षार्थी जितना पेपर हल करेगा, उतने ही अंक मिलते हैं। इसलिए दलालों के झांसे में न आएं। परीक्षा के अलावा अन्य किसी भी प्रकार से नंबर हासिल नहीं किए जा सकते।
परीक्षा में देने में बाधा उत्पन्न हो तो करें शिकायत
डीआईओएस ने बताया कि सचिव परिषद भगवती सिंह ने परीक्षार्थियों को तनाव मुक्त रहने की सलाह दी है। यदि विद्यालय की ओर से किसी परीक्षार्थी का विषय, वर्ग व पहचान त्रुटिपूर्ण अंकन हो जाने के कारण परीक्षा में शामिल होने पर दिक्कत आ रही है तो बोर्ड की हेल्पलाइन 1800-180-5310 व 1800-180-5312 पर शिकायत कर सकते हैं। ये 24 घंटे चालू है।