फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   candidates protesting in front of basik siksha nidashalay

नियुक्ति की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा निदेशालय में अड़े अभ्यर्थी, आत्महत्या का प्रयास

Sun, 09 Sep 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Sep 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
candidates protesting in front of basik siksha nidashalay
प्रदर्शनकारियों को बल पूर्वक हटाने का प्रयास करती पुलिस

सहायक अध्यापाक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण और काउंसलिंग से बाहर किए गए अभ्यर्थी रविवार को भी निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय में अड़े रहे। उन्होंने अपनी मांग पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है।

विज्ञापन


सुबह तक परिसर खाली करने का आश्वासन देने के बाद भी जब अभ्यर्थी वहां से नहीं हटे तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए अभ्यर्थियों को निदेशालय प्रांगण से बाहर कर दिया। इस दौरान कुछ अभ्यर्थी पेड़ पर चढ़े और आत्महत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन


अपने मांगो को लेकर शनिवार शाम से ही सौ से ज्यादा अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय में जमे हुए हैं। शनिवार देर रात पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया तो महिलाओं की सुरक्षा का हवाला देकर सुबह तक परिसर खाली करने को कहा। लेकिन सुबह होने पर भी अभ्यर्थी वहां से नहीं हटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि प्रदेश भर से आए सैकड़ों अभ्यर्थी गत 28 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को सुनवाई न होने से नाराज चार अभ्यर्थी एटा के संजय गौतम, सीतापुर के राम कुमार, आगरा के जितेंद्र और इटावा के मोनीष ने गोमती में छलांग लगा दी। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed