फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Candidates of teacher recruitment have now made social media a weapon

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अब सोशल मीडिया को बनाया हथियार

Thu, 27 May 2021 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 May 2021 09:31 PM IST
सार

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में त्रुटियों की वजह से वंचित रह गए अभ्यर्थी ट्विटर पर गुहार लगाने के बाद अब सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डालकर अपनी आवाज शासन तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
Candidates of teacher recruitment have now made social media a weapon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में त्रुटियों की वजह से वंचित रह गए अभ्यर्थी ट्विटर पर गुहार लगाने के बाद अब सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डालकर अपनी आवाज शासन तक पहुंचा रहे हैं। प्रदेश के करीब हर जिले से अभ्यर्थी वीडियो बनाकर पोस्ट डालकर नियुक्ति पत्र जल्द दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


 इन अभ्यर्थियों ने बताया कि बेसिक में करीब सात हजार शिक्षक पदों पर रिक्त सीटें हैं। वहीं करीब 750 से ज्यादा अभ्यर्थियों को पूर्णांक और प्राप्तांक में त्रुटि होने की वजह से नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर कर दिया था। जबकि सभी अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण कर मेरिट में आ गए थे। काफी समय तक धरना देने के बाद शपथ पत्र के आधार कुछ अभ्यर्थियों को मान्य कर दिया गया। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया कि उसी शपथ पत्र के आधार पर उनको भी मान्य कर सकते हैं। जबकि जिनको मान्य किया गया है उनकी भी वहीं त्रुटियां थीं। अभ्यर्थियों ने मांग की कि जब एक जैसी त्रुटियां हैं तो उनको क्यों निराश किया गया। उन्होंने मांग की है कि मूल दस्तावेज के आधार पर उनकी त्रुटियों में सुधार किया जाए। अभ्यर्थियों ने बताया कि शासन तीसरी सूची जारी करने का आश्वासन तो दे रहा है लेकिन पिछले कई महीनों से जारी नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर के जरिए अपनी मांग उठाने के बाद अब सोशल मीडिया पर अभ्यर्थी परिवार समेत फोटो, वीडियो और पोस्टर जारी कर मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री से नियुक्ति पत्र दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। पीलीभीत, गोंडा, मेरठ, हाथरस, बरेली, मुरादाबाद, आजमगढ़, जौनपुर, कानपुर, इटावा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर समेत अन्य जिलों से अभ्यर्थी वीडियो और पोस्टर पोस्ट कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि यदि सरकार उनके पक्ष में निर्णय नहीं लेती है तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपनी मांग को लेकर लखनऊ में आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed