फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Candidates occupy coaches meant for handicapped and women

Lucknow News: दिव्यांगों, महिलाओं की बोगियों में अभ्यर्थियों का कब्जा

Mon, 28 Jul 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Candidates occupy coaches meant for handicapped and women
दिव्यांगों, महिलाओं की बोगियों में अभ्यर्थियों का कब्जा
लखनऊ। समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में शामिल होने के बाद घर लौटने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रविवार शाम चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। प्रयागराज जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार, प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिससे कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि, इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। चारबाग स्टेशन पर भीड़ का आलम यह था कि अभ्यर्थी दिव्यांगों, महिलाओं और लगेज बोगियों में भी चढ़ गए। जीआरपी और आरपीएफ के जवान उन्हें नियंत्रित करने में जुटे रहे। स्टेशन डायरेक्टर प्रशांत कुमार भी खुद मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरक्षित यात्रियों की सीटों पर भी काबिज हुए अभ्यर्थी

ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंचती, अभ्यर्थी खिड़कियों से बोगियों में चढ़ते नजर आए। सरकुलेटिंग एरिया में भी वाहनों की भीड़ रही, जिसे जीआरपी ने नियंत्रित किया। भीड़ की वजह से स्लीपर और एसी बोगियों में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्रियों ने शिकायत की कि उनकी सीटों पर अभ्यर्थी बैठ गए। आरपीएफ की मदद से कई जगहों पर सीटें खाली कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed