{"_id":"69ee79db338e7c94b800dc05","slug":"candidates-occupy-ac-coaches-causing-inconvenience-to-passengers-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1711147-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अभ्यर्थियों ने एसी बोगियों में किया कब्जा, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अभ्यर्थियों ने एसी बोगियों में किया कब्जा, यात्री परेशान
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण खचाखच भरी ट्रेन की बोगी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने शनिवार देर रात व रविवार को कई ट्रेनों की रिजर्वेशन बोगियों में कब्जा कर लिया। इससे आरक्षण करवाकर सफर करने वालों के लिए दुश्वारियां बढ़ गईं। सेकंड एसी बोगियों में यात्रा कर रहे मुसाफिरों ने रेलवे से इसकी शिकायत की है।
गाड़ी संख्या 15562 गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस की बोगी एस-6 में रविवार को होमगार्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आरक्षित सीटों पर कब्जा किया। सीट नंबर 31 पर यात्रा कर रहे संदीप पटेल ने शिकायत दर्ज करवाई। वहीं गोड्डा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-6 की महिला यात्री अंजनी गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा ऐश्वर्य गुप्ता जनरल बोगी में सफर कर रहा था। बाराबंकी में वह मां को देखने आया तो टीटीई ने पकड़ लिया और दो सौ रुपये वसूल लिए। रेलवे से इसकी शिकायत की गई जिसके बाद जांच शुरू की गई है। ट्रेन नंबर 15008 कृषक एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से गोरखपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन की स्लीपर बोगियों एस-1 और एस-2 में पहले से ही अभ्यर्थियों ने सीटों पर कब्जा कर लिया था। आरक्षण करवाने वाले यात्रियों को मुश्किल से सीटें मिल पाईं। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस की एस-6 बोगी में सीटों पर कब्जा होने की शिकायत यात्रियों ने दर्ज कराई। ऐसे ही छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की एसी थर्ड इकॉनमी बोगी एम-1 में सीटों पर अभ्यर्थियों का कब्जा रहा। कमोबेश बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और नौचंदी एक्सप्रेस की एसी बोगियों में भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
डबल डेकर का गेट नहीं हुआ बंद
गाड़ी संख्या 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस की चेयरकार बोगी सी-8 का मुख्य गेट बंद नहीं होने से कूलिंग ठप सी रही। इसी तरह लखनऊ से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लाइडिंग गेट काम नहीं करने की शिकायत यात्री अमन श्रीवास्तव ने दर्ज कराई है। 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल 11 घंटे और 02564 समय से 5:37 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन